सतना में कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ, संक्रमितों की संख्या पहुंची 13

सतना में कोरोना का ग्राफ बढ़ता हुआ, संक्रमितों की संख्या पहुंची 13

Coronavirus economic impact concept image

सतना।पुष्पराज सिंह बघेल

सतना जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। देर रात आई रिपोर्ट में रामनगर मे एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया। सतना जिले का यह 13 वा मरीज है और रामनगर ब्लाक का तीसरा यह मरीज मुंबई से मध्य प्रदेश सरकार की घर वापसी योजना के तहत चलने वाली बस में सवार होकर रामनगर आया था। सांस लेने मे दिक्कत होने पर रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आइसोलेट किया गया था। वही उसका उपचार चल रहा था।

इसके बाद उसका सैंपल जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मध्य प्रदेश सरकार कि घर वापसी योजना अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। पूरे प्रदेश में जो आंकड़े आ रहे हैं। वह आंकड़े बता रहे हैं कि सरकार की घर वापसी योजना के तहत लौटने वाले प्रवासी मजदूरों में करुणा संक्रमण ज्यादा पाया गया है। पूरे प्रदेश में प्रवासी मजदूर ग्रामीण इलाकों में भारी संख्या मे पहुंच रहे हैं और कोरोना का कहर बरपा रहे हैं। बहरहाल रामनगर के गैलहरी गाव को कंटेनमेन्ट ऐरिया घोषित कर गाव को सील कर दिया गया है और पॉजिटिव मरीज को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews