Ujjain में कोरोना का कहर जारी, 61 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

उज्जैन।

उज्जैन में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) के मामले थम नहीं रहे हैं| अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 481 हो चुका है। बुधवार को शहर में 61 कोरोना के नए मरीज मिले है। जिन्हे मिलकर अब तक 481 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उज्जैन में अभी तक 50 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। वही बुधवार को 17 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर रवाना हुए।

दरअसल बुधवार को रिकॉर्ड 61 मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 481 पहुंच गया है। नए मरीज जिले के नयापुरा, खत्रीवाड़ा, मालीपुरा, कलाल सेरी, अलखनंदा कॉलोनी, गरीब नवाज कॉलोनी, सिंहपुरी आदि क्षेत्र से पाए गए हैं। इसी के साथ उज्जैन ने दो दिनों में कुल 119 मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ इस महामारी से अबतक कुल 50 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हालाकि राहत की बात ये है कि बुधवार को 17 लोग स्वस्थ हो वापस अपने घर लौट गए हैं। जिसके साथ ही जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या 193 पहुंच चुकी है।

वहीं इससे पहले मंगलवार को 58 नए मामले सामने आए थे। रविवार को भी 12 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव अाई थी।इन्हें मिलाकर अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 341 हो गई थी। वहीँ कोरोना संक्रमण से एक और मौत की पुष्टि हुई थी। जिसके साथ कोरोना से मरने वाले की संख्या 47 पहुँच गयी थी। इधर कुछ नए इलाकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी।जिनमे सभी इलाकों को सील कर दिया गया था । साथ ही मरीजों के परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews