
जबलपुर।संदीप कुमार
अभी तक आप अपने व्यापार या फिर खर्च और बचत का बही खाता बनाते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के इस दौर मे अब आपके लिए ज़रूरी हो गया है कि आप मुलाकाती खाता भी तैयार रखें । जी हाॅ, ये अपील जबलपुर जिले के पुलिस कप्तान अमित सिंह ने आम शहरवासियों से की है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिहाज़ से जबलपुर पुलिस ने आम लोगों से एक छोटी नोटबुक मेंटेंन करने और उसमे रोजाना जिन लोगों से भी मुलाकात हो उसकी जानकारी सहेजने को कहा है। नोटबुक रखने और मुलाकातियों की जानकारी रखने की मंशा आम लोगो की जिं़दगी बचाने से है।
दरअसल इस पहल के पीछे एक प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे अन्य लोगो मे फैलने से इसे रोका जा सके। विशेष तौर पर जागरूक्ता के लिहाज़ से पुलिस की ये पहल सराहनीय है।ऐसा इसलिए भी क्योंकि कोरोना संक्रमण एक दूसरे के संपर्क मे आने से फैल रहा है। अब तक मध्यप्रदेश से सामने आए मामलो मे भी यही तासीर देखी गई जिसमे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति पर इस संक्रमण ने अपनी जगह बनाई है। बेशक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और लाॅक डाउन अब तक इस बिमारी को फैलने से रोकने के कारगर कदम मे से एक है । लेकिन इस दौर मे भी आवश्यक सुविधाओ मे जुटे कर्मचारियो और लोगो से नोटबुक मेंटेन करने का आव्हान काफी अच्छा है जिसे अमल पर लाया जाना चाहिए। खुद पुलिस के अधिकारियो ने भी इसे अमल पर लाना शुरू कर दिया है। जबलपुर पुलिस ने इस अपील को अपनी फेसबुक समेत अन्य सोषल साइटस् पर प्रचारित और प्रसारित करने की भी अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपना सकें।
निदेशक और संपादक

