Corona: संक्रमण की चेन तोड़ने बढाई गई सैंपलिंग, जांच को मिलेगी रफ़्तार

Corona: संक्रमण की चेन तोड़ने बढाई गई सैंपलिंग, जांच को मिलेगी रफ़्तार

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए इसकी चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अब पूल सैंपलिंग बढ़ा दी है।जिले में अब तक पूल सैंपलिंग के जरिए 636 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इस तरीके से अब स्वास्थ्य विभाग रोजाना 50 से ज्यादा लोगों के सैंपल करेगा।पूल सैंपलिंग से कोरोना जांच को रफ्तार मिली है, साथ ही कई मरीज सामने भी आए हैं।

जिले में अब तक 12,385 सैंपल की जांच की जा चुकी है, इनमें से 400 लोग संक्रमित पाए गए हैं. जबलपुर शहर की आबादी लगभग 18 लाख है, इस हिसाब से देखा जाए, तो अब तक जबलपुर में 1 प्रतिशत आबादी का भी सैंपलिंग नहीं हुआ है. पूल सैंपलिंग कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि, ‘सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने टेस्ट करवा लेना चाहिए, ताकि उनके दिमाग से भ्रम निकल सके और अगर कोई समस्या है तो उनको इलाज मिल सके।अभी तक ग्वारीघाट, सब्जी मंडी, करमचंद चौक ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर पुल सैंपलिंग की जा रही है क्योकि अभी तक ज्यादातर मामले यही से सामने आए हैं,जिनमें मरीज की पहले से ह मेडिकल हिस्ट्री रही है।हालांकि अभी जिले में स्थिति नियंत्रण में है. पूल सैंपलिंग में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने भी सभी से आग्रह किया है कि पूल सेम्पलिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सामने आए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews