Shivraj Cabinet : दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल शिथिल, गरबा और डीजे को अनुमति

Shivraj Cabinet : दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल शिथिल, गरबा और डीजे को अनुमति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे अंतराल के बाद दुर्गा पूजा (Durga Pooja) पर इस बार गरबा नृत्य को अनुमति दी गई है। शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इसके साथ साथ रात दस बजे तक डीजे बजाये जाने की अनुमति भी दी गई है। गृहमंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी।

MP By Election : कांग्रेस की सूची पर नरोत्तम का बड़ा बयान, अरुण यादव पर कसा तंज

शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों को मंजूरी मिली है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा की। सीएम ने धार्मिक स्थलों पर पूजा के लिए व्यक्तियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 5 करने की अनुमति दी है। इसके अलावा कॉलोनी के अंदर गरबा, डीजे को रात दस बजे तक छूट प्रदान की गई है। वहीं कोचिंग क्लास 100 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे, स्टेडियम भी 100 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे। सिनेमा हॉल में अभी भी 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी। शिवराज की इस कैबिनेट बैठक में चम्बल एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के बदले किसानों को दोगुनी जमीन देने का प्रस्ताव पर मुहर लगी है। केंद्र सरकार ने इस ग्रीन फील्ड चंबल एक्सप्रेस वे को भारतमाला परियोजना में शामिल किया है।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण चंबल एक्सप्रेस-वे जो अब अटल प्रोग्रेस-वे हो गया है, उसका निर्माण तेज गति से कराने के लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के बदले प्रभावितों को दोगुनी जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ग्वालियर-चंबल संभाग और विदिशा जिले में अतिवर्षा और बाढ़ से पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त आवासों के लिए प्रति आवास छह हजार रुपये की सहायता देने के निर्णय का अनुमोदन हुआ है। इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में 80 करोड़ रुपये की लागत से तीस टन प्रतिदिन क्षमता का मिल्क पावडर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ रूपये की ऋण सहायता राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से प्राप्त करने की गारंटी सरकार देगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews