Corona update: खरगोन में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona update: खरगोन में 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

खरगोन। त्रिलोक रामनेकर

प्रदेश में संक्रमितों कि संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच खरगोन जिले से अब 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

दरअसल बुधवार को आई रिपोर्ट में खरगोन के 14 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसकी पुष्टि सिविल सर्जन ने की है। पुष्टि करने के बाद स्वास्थ्य अमला संक्रमित मरीजों के इलाकों में पहुंचा। जहां संक्रमित मरीजों को ऐसे लिस्ट करने के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों के जांच सैंपल लिए गए हैं। वहीं पूरे इलाकों को सैनिटाइज करने के साथ-साथ प्रशासन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हुए और लोगों की जांच कर रही है।

बता दें कि 14 ने संक्रमित मिलने के बाद खरगोन में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। वहीं जिले में 3 मरीजों की इस महामारी की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। रात की बात यह है कि इसमें से 2 मरीज इंदौर से स्वस्थ होकर खरगोन वापस लौटे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews