Corona Update: खंडवा में 6, बुरहानपुर में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Corona Update: खंडवा में 6, बुरहानपुर में 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव

खंडवा/बुरहानपुर।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले में उछाल कायम है। आये दिन यहां नए मामले प्रशासन की नींद उड़ाए हुए हैं। इसी बीच खंडवा जिले में कोरोना (Corona) के 6 मामले सामने आएं हैं| शनिवार को 6 कोरोना पॉजिटिव(positive) मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 219 हो गई है। वहीँ अबतक 11 मरीज कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।

दरअसल खंडवा शहर में शनिवार को 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। हालांकि 45 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। नए मरीज कंटेनमेंट क्षेत्र हातमपुरा, सिंधी कोलोनी, गणेश तलाई व संजयनगर क्षेत्र के है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 219 हो गई है। इनमें से अबतक 11 की मौत हो चुकी है।

इससे पहले बुधवार को खंडवा में नए पॉजिटिव 22 मरीज की सूचना मिली थी। जिसमें 22 नए मामले सामने आये थे। मिले पॉजिटिव मरीजों में आनंद नगर के एक ही परिवार के 6 सदस्य, हाटकेश्वर वार्ड, हरिगंज, कुंडलेश्वर वार्ड, वत्सला विहार, सरोजनी नायडू वार्ड,चिड़िया मैदान,सिंधी कालोनी के शामिल थे।

बुरहानुपर में मिले चार नए कोरोना पॉजिटिव

इधर बुरहानपुर जिले में भी शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। जिसके बाद यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है। वहीँ अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले शुक्रवार को बुरहानपुर में 3 मरीजों की पुष्टि के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 210 पहुँच गया है। वहीँ अब तक 13 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।हालांकि राहत की बात ये है की अब तक कुल 89 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसी के साथ जिले में अब कुल एक्टिव पॉजिटिव केस 107 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews