Corona update: खंडवा में मिलें चार नए कोरोना संक्रमित, प्रशासन अलर्ट

Corona update: खंडवा में मिलें चार नए कोरोना संक्रमित, प्रशासन अलर्ट

खंडवा। सुशील विधानी।

प्रदेशों में संक्रमितों की आगे बढ़ते आंकड़े के बीच गुरूवार को खंडवा में चार और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके साथ ही जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।

कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से 4 अन्य व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जबकि शेष अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव है। सभी जमाती स्वस्थ हैं एवं कर्नाटका प्रदेश के रहने वाले हैं। इन सभी प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही इनके निवास एवं आसपास के स्थल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है एवं इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सर्वे की कार्रवाई आज सुबह से टीम बनाकर प्रारंभ कर दी है। खंडवा में कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है।

दरअसल इससे पहले बुधवार को खंडवा जिले में एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जहां उनके परिजनों द्वारा मार्च माह में विदेश यात्रा की गई थी। जिसके बाद मरीज द्वारा खुद को होम क्वॉरेंटाइन करने के बावजूद उसमें कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को जिला चिकित्सालय के कोबिड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया था। वही उसके परिजनों को भी होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिसके बाद कलेक्टर सुंद्रियाल ने बताया था कि संक्रमित मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र के लोगों को सर्वे किया जाएगा। और साथ ही यह पता लगाया जाएगा कि मरीज एवं उसके परिवार किन लोगों के संपर्क में आए हैं। वही संक्रमित मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर दिया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews