Corona update: देवास में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona update: देवास में मिले दो नए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

देवास।अमिताभ शुक्ला

देवास जिले में भी कोरोना के संक्रमित मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। देवास के स्वास्तिक नगर क्षेत्र में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटीव आई। संक्रमित महिला का इंदौर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इसी माह के शुरुआत में उपचार के लिए महिला इंदौर गयी थी। जहां से वापस आने के बाद उनमें संक्रमण के लक्षण पाए गए थे। साथ ही प्रशासन संक्रमित महिला के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर रहा है। इसी बीच सारे इलाके को सनिटाइज किए जाने के साथ संक्रमित इलाकों को प्रतिबन्ध कर दिया गया है। साथ ही लोहार पिप्लीया गाँव के रहने वाले एक मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। इनका भी उपचार इंदौर में ज़ारी है

इस महिला और पुरुष सहित देवास जिले में कोरोना पॉजिटीव मरीजो की संख्या 6 हो गई है। वहीं 6 में से 1 मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है। पीड़ित महिला और पुरुष के परिचित लोगो को होम क़्वारेंटाईन किया गया है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुँची है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews