मध्य प्रदेश में कोरोना के 1616 नए संक्रमित मरीज, 25 मौतें

MP CORONA update 11 January 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (MadhyaPradesh) में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 16 सौ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। अब कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार को पार कर गई है। राज्य में मरीजों की संख्या की तुलना में स्वस्थ होकर जाने वालों की संख्या ज्यादा है।

राज्य में 24 घंटों में जहां 1616 मरीज बढ़े हैं, वहीं इसी अवधि में 2147 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 25 मरीजों की मौत होने से कुल मरने वालों की संख्या 2599 हो गई है। अब तक 1 लाख 27 हजार 34 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की सख्या 15612 है।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 29254 सैंपलों की जांच की गई, जिसमे से 27638 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1616 लोग संक्रमित पाए गए है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार 245 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1616 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में 439 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों की संख्या 28,638 हो गई है। वहीं भोपाल में 234 मरीज बढ़े है, यहां कुल मरीज 19,572 हो गए हैं। इसके अलावा जबलपुर में 109 और ग्वालियर में 29 मरीज बढ़े हैं। वहीं कटनी में 64, अनूपपुर में 40 नए केस सामने आए है। बैतूल में 39 और रायसेन में 35 नए संक्रमित मरीज सामने आए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews