अगले दो महीनों में आ सकती है, बच्चो के लिए कोरोना वैक्सीन

अगले दो महीनों में आ सकती है, बच्चो के लिए कोरोना वैक्सीन

दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के अंदेशे के बीच फिलहाल खबर आ रही है कि जल्द ही देश में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च-नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (आइसीएमआर-एनआइवी) के अनुसार बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन इस साल सितंबर या अक्टूबर में उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकती है।

CCTV लगाने आये युवक ने डॉक्टर से मांगा था 10 लाख रुपये टैरर टैक्स, गिरफ्तार

अभी पूरे देश में 18 साल से अधिक आयु के बच्चो युवाओं और अन्य जनों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। वही अभी 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन नही लगाई गई है और इन्हें जो वैक्सीन लगाई जानी है। वह अभी ट्रायल में है। फिलहाल 2-18 साल के बच्चों के लिए कोवैक्सिन के चरण 2 और 3 के परीक्षण चल रहे हैं। जल्द ही परिणाम सामने आ जाएंगे। इसके बाद सितंबर या उसके ठीक बाद बच्चों के लिए COVID-19 के टीके उपलब्ध होंगे।

अफगानिस्तान से भारत लौटे बॉबी माया और रोबी, खास सुरक्षा में थे तैनात, जानिए कौन है यह तीनों

कोवैक्सिन के अलावा, जायडस कैडिला के बच्चों के लिए टीके का परीक्षण भी चल रहा है। ‘जायडस कैडिला का टीका उपयोग के लिए उपलब्ध पहला डीएनए आधारित टीका होगा। इसके अलावा, जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की एम-आरएनए, बायोलाजिकल-ई वैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की नोवावैक्स और भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन भी तैयार हो रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews