कोरोना वायरस : रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जारी किए गए निर्देश

कोरोना वायरस : रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र को संबोधित, जारी किए गए निर्देश

नई दिल्ली।

पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा कोरोनावायरस विश्व के लिए महामारी बना हुआ है। भारत ने भी यह बीमारी तेजी से अपने पांव फैला रहा है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार रात 8:00 बजे देश को संबोधित करेंगे। जहां मोदी कोरोना से निपटने के प्रयासों एवं covid 19 से संबंधित मुद्दों पर बात करेंगे।

बता दे कि पीएम मोदी का यह संबोधन आज रात 8:00 बजे होगा इससे पहले केंद्र सरकार के जारी निर्देश के अनुसार 22 मार्च से सभी इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने 65 साल से अधिक बुजुर्गों और 10 साल से कम के बच्चों को घर पर रहने के निर्देश दिए हैं। रेलवे और फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है ताकि लोग सफर करने से बचें। वहीं विदेशों से आने वाली विमानों की लैंडिंग पर भी रोक लगा दी गई है। जहां एक हफ्ते के लिए सारी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर केंद्र सरकार ने रोक लगाई है। दूसरी तरफ खबर आ रही थी प्रधानमंत्री मोदी आज के संबोधन में लॉकडाउन कर सकते हैं। जिस मामले में पीएमओ ने साफ कहा है कि यह खबर निराधार है और अनावश्यक रूप से लोगों के मन में दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है। लोग इस बीच इन अफवाहों की वजह से बाजार में काफी मात्रा में राशन की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन अफवाहों को ख़ारिज किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि आज के संबोधन में प्रधानमंत्री ऐसी कोई भी घोषणा नहीं करने वाले हैं। वहीं नोएडा के कुछ इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली के सारे रेस्टोरेंट को भी 31 मार्च तक के लिए बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। बताते चलें कि भारत में कोरोना अभी stage-2 पर मापा गया है।

गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी ने कोरोना से उपजे हालात पर उच्च स्तरीय बैठक की। जहां हर तरीके से समीक्षा की गई। बैठक में कोरोना से निपटने की तैयारी एवं तरीकों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने इस वायरस के खतरे से लड़ने के लिए तंत्र को और चाक-चौबंद करने से व्यक्ति, समुदाय और संगठनों की सक्रियता पर भी जोर दिया है। बैठक में पीएम मोदी ने राज्य सरकार मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ सेना और अर्धसैनिक बल तथा क्षेत्र के सभी स्टाफ को भी धन्यवाद कहा। दरअसल देश में कोरोना से अब तक 168 लोग के संक्रमित होने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद सभी स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए गए। धरना प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाने के साथ-साथ सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews