Corona: संक्रमित मरीज मिलने पर वार्ड सील, जिले में आज मिलें 34 पॉजिटिव

Corona: संक्रमित मरीज मिलने पर वार्ड सील, जिले में आज मिलें 34 पॉजिटिव

दतिया ।सत्येन्द्र सिंह रावत

एक बार फिर नगर इंदरगढ़ में कोरो ना कि दस्तक होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस बार कोरोना की दस्तक नगर पंचायत के माध्यम से हुई है। क्योंकि पॉजिटीव मरीज नगर परिषद का कर्मचारी था। आज आई कोरोना रिपोर्ट में कुल 34 व्यक्तियों रिपोर्ट के साथ ही कर्मचारी में भी कोरोना पॉजिटीव होने का खुलासा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दतिया जिले में आज कुल 34 पॉजिटिव केस निकले है।

उसी में से एक तहसील इंदरगढ़ के न.प.इंदरगढ़ में वार्ड 1 अंदर बस्ती में रहने बाला हरेंद्र श्रीवास्तव नाम का युवक कोरो ना पॉजिटिव निकला है, जो कि वर्तमान में नगर पंचायत कार्यालय इंदरगढ़ में बाबू के पद पर पदस्थ है। नगर कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलने से इंदरगढ़ प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।क्योंकि अभी तक इंदरगढ़ नगर में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं था। इसको देखते हुए मौके पर पहुंचे इंदरगढ़ तहसीलदार सुनील वर्मा,सीएमओ आशुतोष त्रिपाठी,बीएमओ वीर सिंह खरे, डॉ पूर्णांक खरे, प्रभारी वाई एस तोमर और प्रशासनिक अमला,ऐतिहातन के तौर पर पॉजिटिव मरीज के घर के आसपास करीब 15 घरों को और गलियों को सील कर दिया है तथा पूरे मोहल्ले को सेनेताईजा कराया गया है।

पॉजिटिव मरीज को 108 कोरोना गाड़ी से दतिया हॉस्पिटल भेज दिया गया है। तहसीलदार सुनील वर्मा का कहना है कि फिलहाल अभी नगर पंचायत कार्यालय को कुछ दिनों के लिए बंद रखा जाएगा और नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों की कोरोना सेंपलिंग करवाई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews