Corona की तेज़ रफ़्तार, एक साथ 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रशासन की चिंता बढ़ी

Corona की तेज़ रफ़्तार, एक साथ 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रशासन की चिंता बढ़ी

बुरहानपुर।शेख रईस

मध्यप्रदेश प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कोरोना लागतार हमले कर रहा है। आज आई कोविड-19 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। आज की रिपोर्ट में एक साथ 42 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा गया है। प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी लगातर प्रयास रत है कि किसी तरह बुरहानपुर को कोरोना के बढ़ते हुए हमले से बचाये जाये।

कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये लोगो की हिस्ट्री तैयार कर स्वास्थ्य विभाग लागातर सर्वे कार्य कर रहा है साथ कंटेन्मेंट क्षेत्रों में काढ़ा भी बाटा जा रहा है। वही जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 19 मई तक बुरहानपुर में कर्फ्यू बढ़ने के आदेश दिया है। साथ ही क्षेत्र के लोगो से कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अपील की है। वे इस लड़ाई में प्रशासन को सहयोग देवे। जो लोग कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये है। वे लोग स्वंय आगे आ कर जांच करवाने आये। साथ ही जब तक आपकी जांच रिपोर्ट नही आती घर से बाहर नही निकले जिससे इस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews