राजधानी में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ा पहुंचा 8400 के पार

राजधानी में बढ़ा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ा पहुंचा 8400 के पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां प्रशासन बड़ी तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ जांच की मात्रा भी बढ़ाई गई है। जिसके बाद शनिवार को राजधानी में कोरोना के 153 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8440 पहुंच गई है।

दरअसल नए मामले में प्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेंट्रल जेल से एक कैदी कोरोना संक्रमित निकला। वहीँ जिला जेल से एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जेपी हॉस्पिटल के एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला है। एम्स से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया। जबकि Eme सेंटर से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। ईंटखेड़ी थाना से एक जवान कोरोना संक्रमित निकला। वहीँ टीटीनगर थाने से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अरेरा कालोनी से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आरएफ बंगरसिया से 6 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। Mpeb ऑफिस गोविंदपुरा से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। बीडीए कालोनी नबी बाग से 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि ग्राम मुगालिया छाप से दो लोग संक्रमित निकले। रुचि लाइफ स्केप से 3 लोग संक्रमित निकले है। शेरपुरा बैरसिया से 4 लोग संक्रमित निकले। शंकरनगर बरखेड़ी से एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित निकले।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राजधानी में एक बार फिर 150 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 8287 पहुँच गई थी। जबकि अबतक कुल 242 मरीज कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।राजधानी में लॉकडाउन(lockdown) के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। भोपाल के 600 से अधिक कन्टेंटमेंट क्षेत्र बनाए जा चुके हैं। वहीँ इससे पहले रेड जोन(Red zone) की संख्या भी तेजी से कम हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews