अलीराजपुर: जिले में कोरोना ने दी दस्तक, एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अलीराजपुर: जिले में कोरोना ने दी दस्तक, एक युवक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिले के उदयगढ़ गांव में आज कोरोना का पॉजिटिव मरीज पाया गया। 21 दिन के चल रहे लॉकडाउन के बाद आज एक युवक कोरोना संक्रमित पॉजिटिव पाया गया। अभी तक जिले में कोई भी पॉजिटिव नहीं था।वहीँ बुधवार को जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। अलीराजपुर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट सामने आया है। कोरोना पीड़ित मरीज मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

दरअसल 29 मार्च को एक युवक उज्जैन से उदयगढ़ आया था। उसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। उसे सर्दी जुखाम खांसी और बुखार कि तकलीफ हो रही थी। 9 अप्रैल से युवक को जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। ये युवक शिक्षा विभाग के जन शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। डॉक्टरों ने उसकी जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे। जिसके बाद आज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इस खबर के बाद से पूरा पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन पूरे जिले में कर्फ्यू की स्थिति लगा दी है और उसके घर को सील किया गया और सभी को क्वारंटाइन किया जा रहा है। एसपी एवं कलेक्टर ने संभाला मोर्चा जैसे ही पॉजिटिव मिलने की सूचना मिली स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और प्रशासन के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई। कोरोना के जिले में प्रकोप को लेकर लोगों में भारी दहशत है और नागरिकों के घर से बाहर नही निकलने पर पूर्ण प्रतिबंध कर दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews