Corona Update: Unlock 1.0 के बाद इस जिले में बिगड़े हालात, 308 पहुंचा आंकड़ा, 13 की मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

जबलपुर।संदीप कुमार

लॉकडाउन(lockdown) खुलने के बाद से जबलपुर(jabalpur) जिले में लगातार कोरोना वायरस(corona virus) के केस(case) सामने आ रहे हैं। जबलपुर में आज भी कोरोना वायरस पॉजिटिव(positive) के 3 केस सामने आए हैं। वही कोरोना से 2 दिन के भीतर दो लोगों की मौत भी हुई है। जबलपुर जिले में अब मृतकों की संख्या 13 पहुंच गई है जबकि कोरोना वायरस पॉजिटिव 308 व्यक्ति अभी तक पाए गए हैं। हालांकि इस दौरान कोरोना वायरस से 229 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी गए हैं।

मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली 50 सेम्पलो की जाँच रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इनमें से एक पाटन की 70 वर्षीय महिला शामिल है। जिनकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कल सुबह 11 बजे मृत्यु हो गई थी। उन्हें कल सुबह ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जाँच के लिये उनका सेम्पल मृत्यु के बाद लिया गया था ।जो देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया।

मृतक महिला के 50 बर्षीय पुत्र का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है।इसी तरह एक अन्य पॉजिटिव न्यू रामनगर अमखेरा वार्ड की 58 वर्षीय महिला है । जो पूर्व में पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों के सम्पर्क में आने वालों में शामिल है । इस तरह जबलपुर में अब तक कोरोना से 308 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं । इनमें से 229 स्वस्थ हो गए हैं और 13 की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में अभी भी कोरोना के एक्टिव केस 66 हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews