मध्यप्रदेश में खाकी वर्दी पर मंडरा रहा कोरोना का वायरस

state-police-service-officers-transfer

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर लगातर बढ़ते जा रहा है। आमजन से लेकर नेता तक इसके शिकार होते जा रहे है। राज्य में कोरोना लगभग हर हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले चुका है और यही कारण है कि संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन जैसे कदम उठाना पड़ रहे हैं। वहीं कोरोना की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मी (Police) भी इसकी गिरफ्त में आते जा रहे है। संदिग्ध मरीजों के संपर्क में आने से पुलिस बल में भी कोरोना फैल रहा है।

पुलिस विभाग (Police Department) से मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 250 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके है। वहीं एक हजार से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को क्वांटाइन करना पड़ा है। इसका असर पुलिस की कार्यक्षमता पर पड़ रहा है। पुलिस बल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी चिंता जताई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश मुख्यालय की ओर से तमाम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूर्व में अधिकारियों और कर्मचारियों के जो अवकाश स्वीकृत किए गए थे उन पर रोक लगाई जाती है। अधिकारी और कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

राज्य में कोरोना के चलते अब तक भोपाल में एक पुलिस उपाधीक्षक प्रेम प्रकाश गौतम, इंदौर में थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी, उज्जैन के थाना प्रभारी यशवंत पाल और एक सहायक उपनिरीक्षक कुंवर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौत तक हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews