Coronavirus: उमा भारती की रिपोर्ट निगेटिव, 22 जुलाई को CM शिवराज से की थी मुलाकात

uma-bharti-activities-making-party-leaders-uncomfortable-

भोपाल।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के संपर्क में आई भाजपा की वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने भी कोरोना टेस्ट करवा लिया है।राहत भरी खबर है कि उमा की कोरोना रिपोर्ट (Covid-19 Report) निगेटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद उमा भारती ने ट्वीटर के माध्यम से दी है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उमा भारती ने अपना कोविड टेस्ट करवाया था। उमा भारती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर बताया कि उनका कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आया है। उमा ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई श्रीमान् शिवराज सिंह जी ने इस तथ्य को सार्वजनिक करते हुए इन दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की थी।

आगे उमा ने लिखा है कि मैं भी दिनांक 22 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स गई थी तथा मैंने मुख्यमंत्री जी एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात की थी। कल मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवा लिया था तथा आज मेरे कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब मैं इंतजार कर रही हूं कि मेरे भैया श्री @ChouhanShivraj जी अस्पताल से जल्दी घर पहुंचें एवं मैं उनका वहां स्वागत करूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews