
3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome
बड़वानी।
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच अब बड़वानी से 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई।जिसके बाद जिले में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 186 हो गई है। जिसमें से 118 लोग उपचार के पश्चात डिस्चार्ज हो गए हैं। जबकि 64 लोगों का उपचार बड़वानी एवं इंदौर में चल रहा है। आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसमें पानसेमल, तलवाड़ा उच्चावद बेडी एवं बलवाड़ी का 1-1, सेंधवा , विश्वनाथ खेड़ा एवं निवाली के 2-2, अंजड़ के 3, राजपुर के 7 लोग सम्मिलित है ।
आज जिन 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें :- निवाली का 34 वर्षीय पुरुष , पानसेमल का 30 वर्षीय पुरुष, बलवाड़ी की 36 वर्षीय महिला, सेंधवा कि 49 वर्षीय महिला, सेंधवा का 74 वर्षीय पुरुष , तलवाड़ा उच्चावद बेड़ी का 29 वर्षीय पुरुष, अंजड़ के 46 वर्षीय पुरुष , अंजड़ की 38 वर्षीय महिला , अंजड़ का 40 वर्षीय पुरुष , राजपुर का 46 वर्षीय पुरुष , 57 वर्षीय पुरुष ,52 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय पुरुष, 65 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरुष , 50 वर्षीय पुरुष ,विश्वनाथ खेड़ा का 20 वर्षीय पुरुष एवं 21 वर्षीय पुरुष , निवाली कि 65 वर्षीय महिला सम्मिलित है।
निदेशक और संपादक

