युवती पर गाय का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

युवती पर गाय का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल

उज्जैन| डा.योगेश कुल्मी|

उज्जैन के बहादुरगंज इलाके में पानी लेने जा रही युवती पर गाय ने जानलेवा हमला किया। 10 से अधिक लोग बचाने आये लेकिन फिर भी गाय युवती पर हमला करती रही। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया । सीसीटीवी सामने आया।

उज्जैन बहादुरगंज क्षेत्र के रामविलास चाल में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की उस वक्त जान पर बन आई जब युवती पानी भरने के लिए अपने घर से निकली थी और उसी वक्त गाय ने उस पर हमला कर दिया। दरअसल 20 वर्षीय युवती ललिता अपने घर से पानी लेने के लिए निकली थी और उसी वक्त गाय ललिता के पीछे पड़ गई जिसके बाद लगातार गाय युवती पर हमला करती रही। इस बीच कई लोग उसे बचाने के लिए भी आए लेकिन वे नाकाम रहे। कई लोगों ने गाय के ऊपर पानी फेंका और अन्य तरीकों से उसे बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक ललिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फिलहाल ललिता को उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है और फिलहाल वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने अब तक गाय मालिक पर प्रकरण दर्ज नही किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews