ऩए साल के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़, 45 हजार लोगों ने किए दर्शन

ujjain

उज्जैन,डेस्क रिपोर्ट। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन की महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga of Ujjain) में आज नए साल के दिन सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक करीब 45 हजार श्रद्धालुओं (Devotees) ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। वहीं नए साल के दिन महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) कि आय 12 लाख रुपए रही।

नए साल के दिन बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद (blessings) लेने वाले 45,000 श्रद्धालुओं में कुछ नामी-गिनामी लोग भी मौजूद थे। बाबा महाकाल के आज दर्शन मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh), चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Medical Education Minister Vishwas Sarang), उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव द्वारा किए गए।

मंदिर के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव (Bollywood actor Govind Namdev) ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल (Baba Mahakal) से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Global pandemic corona virus) से मुक्ति दिलाने और उनकी आने वाली मूवी भूल भुलैया टू के हिट होने की प्रार्थना की है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गोविंद नामदेव अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।

वही मंदिर में आए चढ़ावे को लेकर महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल का कहना है कि बीते दिन यानी 31 दिसंबर को मंदिर की कमाई करीब 2 से ढाई लाख रुपए ही थी, जो कि नए साल के पहले दिन 5 से 6 गुना बढ़कर 12 लाख दर्ज की गई।

बता दें कि नववर्ष (New year) को देखते हुए 30 से 2 जनवरी तक के लिए बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन के लिए एक घंटा बढ़ाया गया था। वही नंदी गृह से महाकाल के दर्शन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। नए साल को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या को भी 12000 से बढ़ाकर 28000 कर दिया गया है। दरअसल नए साल में आने वाले दर्शनार्थियों में सिर्फ देश के ही नहीं विदेश के भी श्रद्धालु भी शामिल होते हैं, जिसके मद्देनजर नियमों में यह बदलाव किया गया है।

वहीं साल के आखिरी दिन यानी कि गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर के आगन में सुबह 10:00 बजे म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शिव आराधना की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही ग्रुप के संयोजक दीपक मेहता का कहना है कि ये बाबा महाकाल का ही आशीर्वाद है जो साल के आखिरी दिन उन्हें शिव आराधना की प्रस्तुति करने का मौका मिला है। भजन मंडली द्वारा कोरोनावायरस से भी छुटकारा दिलाने की कामना की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews