Cultural News: तलाश-ए-जौहर में अंसारी और तनवीर ने बुरहानपुर का नाम किया रौशन

cultural, talash-e-johar

बुरहानपुर, शेख रईस। मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी (madhya pradesh urdu academy), मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग (madhya pradesh cultural department), भोपाल (bhopal) द्वारा देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी के अमृत महोत्सव (amrit mahotsav) का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गद्य एवं फिक्शन में उभरती नई प्रतिभाओं की खोज हेतु ‘तलाश-ए-जौहर’ (talash-e-johar) कार्यक्रम का अयोजन हुआ। यह आयोजन मुल्ला रामूजी संस्कृति भवन, भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 65 प्रतिभागियों (65 participants) ने तात्कालिक लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया।

यह भी पढ़ें… Indore News: निगम आयुक्त का एक्शन- 14 कर्मचारियों का वेतन राजसात

इस प्रतियोगिता में सेवा सदन महाविद्यालय के उर्दू – फ़ारसी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. अल्ताफ़ अंसारी ने दूसरा एवं एम.ए. उर्दू के छात्र तनवीर रज़ा बरकाती ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया।दोनो की प्रतिभा ने उर्दू फ़ारसी विभाग सेवा सदन महाविद्यालय का ही नहीं बल्कि बुरहानपुर का भी नाम रौशन किया है। उनकी इस सफलता पर सेवा सदन शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव हँसमुख जरीवाला , प्राचार्य डॉ अनिल कापड़िया, मैनेजर मनीष पटेल, उर्दु- फ़ारसी विभागाध्यक्ष डॉ एस. एम. शकील, डॉ क़ैसर जमाल, डॉ मनीष भट्ट, प्रो. अनीश पटेल, ने उज्वल भविष्य की कामना करते हुए दोनो को बधाई दी है। इस उपलब्धि पर प्रो.अल्ताफ़ और तनवीर बरकाती का सेवा सदन शिक्षा समिति द्वारा स्वगात किया गया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews