कोरोना वायरस के नाम से हुई ठगी की रकम सायबर क्राइम सेल द्वारा कराए गए वापिस

कोरोना वायरस के नाम से हुई ठगी की रकम सायबर क्राइम सेल द्वारा कराए गए वापिस

अलीम डायर। अशोकनगर।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील जिला अशोकनगर की त्वरित कार्यवाही से सायबर क्राईम सेल अशोकनगर के माध्यम से खाते में वापिस कराई।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर ने बताया कि 18 अप्रैल 2020 को फरियादी व्यवसायी श्री अनिल कुमार जैन की पुत्री तान्या जैन के पास मोबाईल नम्बर 762760056 जो एयरटेल पश्चिमी बंगाल का था, से कोरोना वायरस के संबंध में शासन के द्वारा सभी खातों में पैसे डाले जा रहे ऐसा बोला गया एवं आपके खाते में भी पैसे आने हैं। इस पर तान्या जैन द्वारा अपने फोन पे के संबंध में जानकारी उस व्यक्ति को प्रदाय कर दी। इसके बाद अनिल कुमार जैन के दोनों खातों से 26109/. से कट गये। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा सायबर क्राईम सेल को तत्संबंध में तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात सायबर क्राईम सेल प्रभारी श्री संजय गुप्ता, आर0 दीपक सिंह वैस, आर0 प्रशांत सिंह भदौरिया द्वारा बिना विलंब किए फोन पे के नोडल अधिकारी से बात कर आवश्यक कार्यवाही की गई। जिससे फरियादी के खाते में 9999/- रुपये वापिस आ गये। अन्य रकम एवं आरोपियेां के संबंध में जानकारी प्राप्त कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने सभी नागरिकों से अपील की है कि, किसी को भी बैंक खाते, एटीएम एवं आधार नम्बर के बारे में कोई जानकारी फोन पर न दें एवं किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। करोनो के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति आपके खाते की जानकारी चाहता है तो तत्काल संबंधित थाना या सायबर सेल को अवगत करावें। बैंक खाता या एटीएम संबंधी जानकारी मोबाईल से नहीं पूछता। इसी प्रकार मोबाईल में प्राप्त ओ0टी0पी0 को किसी भी अपरिचित व्यक्ति से साझा न करें एवं किसी प्रकार आन लाईन धोखाधड़ी की घटना घटित होने पर तत्काल 06 घंटे के अंदर बैंक स्टेटमेन्ट के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सायबर क्राईम सेल में शिकायत दर्ज करावें।

पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा सायबर क्राईम सेल में पदस्थ सायबल सेल प्रभारी संजय गुप्ता, दीपक सिंह बैस एवं प्रशांत भदौरिया को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews