नए ठेकेदार के गुर्गे क्षेत्र में कर रहे दादागिरी, आबकारी विभाग मौन

नए ठेकेदार के गुर्गे क्षेत्र में कर रहे दादागिरी, आबकारी विभाग मौन

मन्दसौर।तरुण राठौर

जिले नए शराब के ठेके होते ही ठेकेदार ने मनमानी करते हुए अपने गुर्गे को दादागिरी करने के लिए छोड़ दिया है ओर वे खुलकर इसका फायदा उठा रहे है। इसीलिए ठेकेदार के गुर्गे क्षेत्र में गैंग बनाकर चौराहों पर खड़े होकर चैकिंग पाइंट लगा रहे है। इसमें कई बार सभ्य लोगो को भी चेक करने के नामपर परेशान करते है।जिससे जनता में आक्रोश है। ये सब कार्य ठेकेदार के बाहर से आये हुवे लोग कर रहे है। इन लोगों की थानों में भी नही दी जानकारी नहीं है।

जिससे क्षेत्र में कोरोना बढ़ने की संभावना बन रही है। जिसकी को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस ओर ध्यान देना चाहिए। जबकि नये शराब ठेकेदार के ऊपर आबकारी विभाग मेहरबान है। इसीलिए ठेकेदार को नियम के अनुसार बैंक गारंटी की चालीस प्रतिशत राशि जमा करनी थी, अबतक बीस प्रतिशत राशि ही जमा कराई है जो आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही है।

बताया जा रहा है कि कल मेलखेड़ा ग्राम में ठेकेदार के गुर्गों ने जमकर उत्पाद मचाया। पर वहां मौजूद आबकारी के सिफाइयो ने भी उन्हें नहीं रोका जो पूरी तरह से गलत है। जबकि इस बार के ठेके 10 फीसदी ज्यादा में हुए है। किन्तु ठेकेदार ने मनमानी करते हुए 60 फीसद तक शराब के दाम बड़ा दिए है। जो नियम विरुद्ध है। पर आबकारी विभाग है कि ठेकेदार पर नकेल कसने की जगह मोन धारण किए हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews