दतिया नरेश राजेन्द्र सिंह जूदेव का निधन, 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा अंतिम संस्कार

दतिया नरेश राजेन्द्र सिंह जूदेव का निधन, 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे होगा अंतिम संस्कार

दतिया। सत्येन्द्र रावत

दतिया रियासत के महाराजा एवं सेंवढ़ा विधायक महाराज घनश्याम सिंह जूदेव के ज्येष्ठ भ्राता महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव का आज बुधवार सुबह 11 बजे ग्वालियर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

दतिया नरेश राजेन्द्र सिंह जूदेव के निधन पर दतिया जिले में शोक की लहर दौड़ गईं हैं और महल में शोक प्रकट करने वालों का आनाजाना बना हुआ है । जैसा कि दिवंगत दतिया महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव बुंदेला राजाओं की पद्रहवीं पीड़ी के ज्येष्ठ वंशज थे और दतिया रियासत के अंतिम नरेश महाराजा गोविंद सिंह जूदेव के पौत्र थे।आप महारानी ताजकुँवर और महाराजा किशन सिंह जूदेव के ज्येष्ठ पुत्र थे।

जानकारी के मुताबिक दिवंगत महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार 16 अप्रेल गुरुवार को सुबह 9 बजे करण सागर तालाब के समीप राज परिवार के छत्री स्थल पर होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews