डैम में डूबकर अधेड़ की मौत, कारण की जाँच में जुटी पुलिस

डैम में डूबकर अधेड़ की मौत, कारण की जाँच में जुटी पुलिस

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खरगहना डेम में एक 40 वर्षीय व्यक्ति के पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों के माध्यम से अन्य लोगों को लगी जिन्होंने डेम में उतराते हुए शव को देखा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खरगहना में बने डेम में ग्रामीणों ने एक अधेड़ के शव को उतराते हुए देखा जिसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। इसके साथ ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई । घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को बाँध से बाहर निकलवाया ग्रामीणों के सामने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। घटना में मृत व्यक्ति की पहचान शिवराम नंदा पिता लालू राम नंदा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कारोपानी,चरखुटिया के रूप में की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

मृतक शिवराम नंदा के पानी में डूबने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। ग्रामीणों के द्वारा मछली मारने के दौरान फिसल कर डैम में गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews