Commonwealth Games 2022 : भारत का एक भी पहलवान नहीं लौटेगा खाली हाथ, दीपक नेहरा ने भी जीता ब्रॉन्ज मेडल

Commonwealth Games 2022 : भारत का एक भी पहलवान नहीं लौटेगा खाली हाथ, दीपक नेहरा ने भी जीता ब्रॉन्ज मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारत ने कुश्ती में इस बार अपना 12-सदस्यीय दल भेजा था और गर्व की बात यह है कि देश का एक भी पहलवान खाली हाथ नहीं लौट रहा है। भारत ने कुश्ती में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इस कड़ी का आखिरी मेडल दीपक नेहरा के हिस्से में गया, जिन्होंने पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के तैयब रजा को 10-2 मात दी।

19 yr old debutant #DeepakNehra (M-97kg) clinches🥉at #CommonwealthGames2022 winning his 1st Senior Int’l medal 🤩🤩

Amazing display of confidence by Deepak to take down his opponent by points (10-2)

Deepak seals the FINAL 🤼‍♂️🤼‍♀️🏅 for India 1️⃣2️⃣/1️⃣2️⃣ pic.twitter.com/c6OfkYj8nl

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022

आपको बता दे, हरियणा के रोहतक में जन्मे दीपक नेहरा ने केवल 6 साल की उम्र से कुश्ती लड़ना शुरु किया और अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई मेडल्स अपने नाम कर चुके है। दीपक ने खेलो इंडिया गेम्स, अंडर-17 और जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में दो-दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर कुश्ती की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 में दीपक ने ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके है।

ये है मेडल के साथ पहलवानों की पूरी लिस्ट –

बजरंग पुनिया – गोल्ड मेडल
दीपक पुनिया – गोल्ड मेडल
साक्षी मलिक- गोल्ड मेडल
विनेश फोगट -गोल्ड मेडल
रवि कुमार दहिया -गोल्ड मेडल
नवीन मलिक – गोल्ड मेडल
अंशू मलिक – सिल्वर मेडल
दिव्या काकरन – ब्रॉन्ज मेडल
मोहित ग्रेवाल – ब्रॉन्ज मेडल
पूजा गहलोत – ब्रॉन्ज मेडल
पूजा सिहंग – ब्रॉन्ज मेडल
दीपक नेहरा – ब्रॉन्ज मेडल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews