नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के अति-सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे इलाके घेर लिया है ट्रैफिक को रोक दिया है।
दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही है, अब तक 10 मौतों की आशंका जताई जा रही है। धमाके को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने IB चीफ से भी बात की है साथ ही NIA DG को निर्देश दिए हैं कि NIA की टीम को जल्द से जल्द घटनास्थल पर भेजें, जिसके बाद तीन घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। अब तक हमले को लेकर किसी भी संगठन द्वारा जिम्मेदारी नहीं ली गई है।
खबरों की माने तो धमाके के बाद नागपुर में आरएसएस कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली चांदनी चौक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम मौके पर पहुंच चुकी है। धमाके के बाद दिल्ली से सटे एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, शाम करीब 6:55 बजे उन्हें लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
राहत और बचाव कार्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए दमकल की गाड़ियों के साथ 15 कैट एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हो गए जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया जिनमें से 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, हालाँकि अभी इस मामले में प्रशासन का अधिकृत बयान आना बाकी है।
“लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा।” — दिल्ली फायर डिपार्टमेंट
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
धमाका किस वजह से हुआ, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और किसी भी तरह की साजिश की आशंका को खारिज करने के लिए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विस्फोट का कारण कार के सीएनजी सिलेंडर में हुआ कोई तकनीकी फॉल्ट था या इसके पीछे कोई और वजह है, पुलिस इस बात से भी इंकार नहीं कर रही कि कार में विस्फोटक हो सकता है । मामले की जांच जारी है।
दिल्ली कार धमाके का वीडियो आया सामने, एक मौत की ख़बर..
पूरी खबर: https://t.co/bszydCk4Hz#Delhiblast pic.twitter.com/EY5bqscgQ2
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) November 10, 2025
अपडेट जारी है






