सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध की मांग, जयभान सिंह पवैया बोले इसे जला देना चाहिए

सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध की मांग, जयभान सिंह पवैया बोले इसे जला देना चाहिए

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब “सनराइज ओवर” (sunrise over)  में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों से किये जाने पर विवाद छिड़ गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) ने सलमान खुर्शीद की किताब को प्रतिबंधित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऐसी किताबों को नोटिस में लेकर इन्हें जला देना चाहिए।

ग्वालियर (Gwalior News) में जयभान सिंह पवैया ने कहा कि ये बहुत असहनीय है और देश में इस तरह के खेल की अब अनुमति देना भारत की अखंडता, भारत की समसरसता के लिए गंभीर बात है। सलमान खुर्शीद ने जो अपनी जहरीली कलम से लिखा है ऐसी किताब पर देश में तत्काल प्रतिबन्ध लगना चाहिए।

ये भी पढ़ें – 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित होगी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 150 साल पहले हुई थी चोरी

चेहरे पर आक्रोशित भाव लाते हुए पवैया ने कहा कि खुर्शीद ने राम जन्मभूमि के लिए, देश की संस्कृति के लिए लड़ने वाले बलिदानियों का उपहास किया है उस खून का मजाक किया है ऐसे खुर्शीद पर आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को कोर्ट की दहलीज तक खींचकर ले जाने का काम हिन्दू संगठनों को करना चाहिए, मेरा हिन्दू संगठनों से आग्रह है।

ये भी पढ़ें – कंगना के “आजादी” वाले बयान पर भड़के वरुण गांधी, बोले – इसे मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?

जयभान सिंह पवैया ने कहा – ये क्या लिखेंगे राम और राम जन्म भूमि पर, एक विदेशी महिला को अपना सेनापति मानने वाले, देश तोड़क सोच वाले लोग, टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले लोग, कश्मीर का भारत में विलय रोकने और धारा 370 हटाने का विरोध  करने वाले लोग राम जन्मभूमि पर लिखने का अधिकार रखते हैं ?  उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण होते होते ये बदहवासी में है और चाहते हैं कि देश का माहौल ख़राब किया जाये, राम भक्तों को आहात किया जाये, इसलिए मेरी मांग है कि इसे नोटिस में लिया जाना चाहिए और तत्काल ऐसी किताबों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए, जला देना चाहिए।

ये भी पढ़ें – Bitcoin Mining के बारे में जानना जरुरी, Twitter ने Cryptocurrency पर लिया बड़ा फैसला

उधर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने अपने ट्विटर हैंडिल पर एक फोटो शेयर की है उस चैप्टर का नाम है “द सेफ्रन स्काई” अमित मालवीय ने ट्वीट किया – कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में लिखा है कि हिंदुत्व आईएसआईएस और बोको हराम जैसे जिहादी इस्लामी समूहों के समान है। हम उस व्यक्ति से और क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसकी पार्टी ने सिर्फ इस्लामिक जिहाद के साथ समानता लाने के लिए, मुस्लिम वोट पाने के लिए, भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा?

[dgv_vimeo_video id=”644788669″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews