Shivraj Cabinet: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, आधिकारिक सूची जारी

Shivraj Cabinet: मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, आधिकारिक सूची जारी

भोपाल|

मंत्रिमंडल विस्तार(Cabinet expansion) के बाद मंत्रियों को विभागों के बंटवारे(Department sharing of ministers) में भी अंतिम समय तक खींचतान(Last pull) चलती रही| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) के बयान के बाद साफ़ हो गया था कि रविवार को हर हाल में मंत्रियों को विभागों का बांटवारा कर दिया जाएगा| लेकिन अंतिम समय में फिर पेंच फंस गया और देर रात तक फाइनल सूची(final list) अटकी रही| रात 12 बजे के बाद आधिकारिक सूची(Official list) जारी की गई| हालांकि कुछ मंत्रियों को मिलने वाले विभागों की जानकारी पहले ही लीक हो गई|

बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता और वरिष्ठ मंत्री को मिलने वाले विभाग को लेकर नाराजगी के चलते अंतिम समय में सूची में बदलाव किया गया| इसको लेकर देर रात तक माथापच्ची चलती रही| मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद अब सोमवार को कैबिनेट की बैठक दोपहर तीन बजे बुलाई गई है| नए मंत्रियों के साथ होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं| वहीँ इससे पहले रविवार देर रात 12 बजे के बाद कैबिनेट बैठक से पहले ही मंत्रियों के विभागों की सूची जारी की गयी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews