देवास में बिगड़े हालात, कलेक्टर पर गिर सकती है कोरोना की गाज

देवास में बिगड़े हालात, कलेक्टर पर गिर सकती है कोरोना की गाज

देवास ।सोमेश उपाध्याय।

जिले में विधानसभा चुनाव के पूर्व से पदस्थ कलेक्टर डॉ श्रीकांत पाण्डेय पर कोरोना की गाज गिरने की सम्भावना दिख रही है।जिले में कोरोना के मरीज कम होने का नाम ही नही ले रहे है। लगातार पांचवे दिन भी पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है।सूत्रों के हवाले से तो यह भी खबर है कि उनकी विदाई लगभग तय है।और नए कलेक्टर के रुप में वरिस्ठ अधिकारी श्रीमन शुक्ला को जिले की कमान सौपी जा सकती है!

दरअसल, डॉ पांडेय प्रदेश के उन कलेक्टरों में है जो 2018 कि शिवराज सरकार के समय से पदस्थ है!पूर्ववर्ती काँग्रेस सरकार ने भी इनका तबादला नही किया है।वर्तमान में पुनः भाजपा की सरकार है और पूर्ववर्ती सरकार में कलेक्टर पर कांग्रेसीकरण का आरोप भी लग चुका है!देवास से भाजपा विधायक श्रीमंत गायत्रिराजे पँवार की भी अनेको बार तीखी बहस हुई है।ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्टर पांडेय देवास कितने दिनों ठहरेंगे।

देवास में लगातार पांचवे दिन भी कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये है। आज सोमवार को 5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है, जो कि 1 (तिलकनगर) कर्म चारी कालोनी, 1 क्षिप्रा, 2 वासुदेव पूरा, 1 काशी कुंज कालोनी क्षेत्र के है। अब कुल मिलाकर देवास में मरीजों की संख्या 50 हो गई है। जिसमे से 14 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुँच गए है। और वही 7 लोगो की मौत हो चुकी है। 2 मरीजो को शुरू से इंदौर की लिस्ट में जोड़ा गया है। अतः अब देवास में एक्टिव मरीजो की संख्या 27 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews