भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी

देवास, सोमेश उपाध्याय| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| आम से लेकर ख़ास सभी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं| अब तक कई मंत्री, विधायक संक्रमित पाए जा चुके हैं| अब देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी (Mahendra singh solanki) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है| साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में लोगों से आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाने की अपील की है|

भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी है| उन्होंने लिखा-कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं। डॉक्टर्स की सलाह पर चिरायु अस्पताल भोपाल में भर्ती हुआ हूं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews