
देवास।सोमेश उपाध्याय।
नगर निगम के सामने भगतसिंह मार्ग की गली के अंदर नाली में 5-6 महीने का एक भ्रूण मिला है।भ्रूण मिलने की ख़बर से शहर में सनसनी फैल गई है। सकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व भ्रूण को जब्त किया।व छानबिन में जुट गई है। भ्रूण को पॉलीथिन में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार गणेश प्रिंटिंग प्रेस के पास स्थित गली में नौशाद नाम के व्यक्ति ने भ्रूण देखा और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल पहुंचकर भ्रूण को जब्त किया। पुलिस द्वारा मामले में सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर जानकारी मिलने पर पूर्व पार्षद बाली घोसी भी यहां पहुंचे। नगर निगम की टीम ने आसपास के हिस्से को सेनेटाइज भी किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

