PM मोदी पर निशाना बनाने के चक्कर में ट्रोल हुए “दिग्गी”

दिग्विजय सिंह

भोपाल।

हमेशा अपने बयानों से सियासी गलियारों में हलचल मचाने वाले और सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह(digvijay singh) पीएम मोदी(PM Modi) को घेरने के चक्कर में ट्रोल(troll) हो गए हैं। दरअसल दिग्गी राजा अपने एक ट्वीट को लेकर शुक्रवार को यूजर्स(users) के निशाने पर आ गए हैं। राज्यसभा सांसद ने शुक्रवार को ट्वीट(tweet) करते हुए कहा है कि पीएम मोदी का अलविदा कहने का समय आ गया है। जिसके बाद अब यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस दिग्गज नेता ने एटलस साइकिल के बंद होने की खबर साझा करते हुए कहा कि अब मोदी जी को अलविदा कहने का समय आ गया है। जिसके बाद एक यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि कुछ लोगों की उमर ही इतनी हो जाती है की अलविदा कहना पडता हैं, खैर ये पर्सनल ना ले। वहीँ एक यूजर्स ने कहा कि अलविदा तो जनता ने आपको बोल दिया ! बाय बाय दिग्गी! वहीँ एक अन्य यूजर्स राकेश ने उनकी बातों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने कहा है। एक अन्य यूजर्स ने उनकी बातों को राज्यसभा चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि चाचा,आपको राज्यसभा को अलविदा कहने का समय आ रहा है।बरैया को जीतने दो,वरना दलित विरोधी का दाग लगेगा।

बता दें कि लम्बे इंतजार के बाद एमपी में राज्यसभा के तीन रिक्त सीटों पर मतदान के तारीखों का एलान किया गया है। मध्य प्रदेश से तीन सीटें दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो जाने के बाद से रिक्त है। नियमानुसार चुनाव अप्रैल में ही हो जाने थे, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इन सीटों पर अभी तक चुनाव नहीं कराया जा सका है। अब 19 जून को इन सीटों पर चुनाव होगा| इसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया ने नामांकन भरा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह बरैया और सुमेर सिंह सोलंकी के भाग्य का फैसला होना है। जहाँ सरकार को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1268700690379165697?s=20

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews