डिंडौरी: लॉकडाउन के बीच कुछ इस तरह किया गया सफाई कर्मी का स्वागत

डिंडौरी: लॉकडाउन के बीच कुछ इस तरह किया गया सफाई कर्मी का स्वागत

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा।

डिंडोरी जिले के नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों का वार्डवासियों ने चाय नाश्ता कराकार फूल और नोट से बनी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।पहली बार इस तरह से स्वागत होने के चलते सफाई कर्मचारी भावुक हो गए।

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी भी जान जोखिम में डालकर सफाई में जुटे हुए हैं। इनके जज्बे को देखते हुए वार्ड नंबर 5 के समाजसेवियों ने सफाई कर्मचारियों को पहले अपने हाथों से चाय नाश्ता कराया और फिर वार्डवासियों ने सफाई कर्मियों का फूल और नोट से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। जब वार्डवासी इनका स्वागत कर रहे थे उस समय सफाई कर्मचारी भी स्वागत को देखकर भावुक हो गए और आंखों में आंसू आ गए।

डिंडोरी में नगर वासियों के इस तरह के प्रयास से सफाईकर्मियों में निश्चित ही हौसला बढ़ा है। वहीं सफाई कर्मियों ने नागरिकों के द्वारा मिले इस सम्मान के लिए आभार जताया ।सफाई कर्मियों ने कहा कि यदि इस प्रकार नागरिकों का सहयोग और स्नेह हमेशा मिलता तो हम और अधिक जिम्मेदारी और लगन के साथ अपने कार्यों को पूरा कर सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews