Morena News : होटल संचालक से हुआ विवाद, पैर में मारी गोली, घायल आदतन अपराधी

Morena News : होटल संचालक से हुआ विवाद, पैर में मारी गोली, घायल आदतन अपराधी

मुरैना, संजय दीक्षित। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी मंदिर के पास नेशनल हाईवे क्रमांक 3 पर स्थित पहलवान होटल पर एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, गोली लगने के बाद युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा, सूचना मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार करने के बाद घायल युवक को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया।

बता दें कि बाबा देवपुरी मंदिर के पास पहलवान के होटल पर शाहरुख खान पुत्र सहजू खान निवासी छोटी पिपरई होटल पर खाना खा रहा था खाना खाने के बाद शाहरुख़ के पास पेमेंट करने के लिए पैसे कम पड़ गए, इस वजह से होटल संचालक पहलवान गुर्जर से उसका विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया की एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने आकर शाहरुख खान के पैर में गोली मार दी। गोली युवक के पैर से आर पार हो गई । गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार करने के बाद युवक को ग्वालियर के लिए 108 एम्बुलेंस से रेफर कर दिया।

ये भी पढ़े – वायरल वीडियो को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम, भोपाल कलेक्टर ने किया ट्वीट

पुलिस की माने तो शाहरुख खान को या तो मोहरा बनाया गया है, या फिर इसने स्वयं गोली मारी है, या किसी अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। यह जांच के बाद ही पता चलेगा, फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया गया हैं कि जिस युवक को गोली लगी है वो आदतन अपराधी है, घायल के ऊपर मुरैना के सराय छोला थाने में 4 अपराध पंजीबद्ध हैं। इसके साथ ही धौलपुर व ग्वालियर में भी अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

ये भी पढ़ें – बाइक, रसोई गैस को ठेले पर रख कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाली जन जागरण पदयात्रा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews