जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य चौकी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अलीराजपुर।यतेंद्र सिंह सोलंकी।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने कोरोना वायरस के मद्देनजर गुजरात-म.प्र. बार्डर पर तैयार की गई स्वास्थ्य जांच चौकी का बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जांच चौकी पर गुजरात के रास्ते आने वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से किये जाने तथा आने वाले व्यक्तियों के लिए भोजन, पानी और ठहराने के उचित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देष दिए।

यहां उन्होंने स्वास्थ्य जांच टीम द्वारा की जाने वाली जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभाग के प्रत्येक अमले द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने हेतु किये जा रहे दिन-रात के प्रयासों की प्रशसा की। उन्होंने सभी का हौसला बढाते हुए कहा संकट की इस घडी में आप सभी का योगदान प्रशसनीय है। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके, डीपीएम श्रीमती प्रिती राठौर, तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पाल, डॉ.रायकवार, बीएमओ डॉ. डॉ. नरेन्द्र भयडिया आदि उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews