जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक, लॉकडाउन खत्म होने के बाद के कार्यों पर हुई चर्चा

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक, लॉकडाउन खत्म होने के बाद के कार्यों पर हुई चर्चा

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी।

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक कलेक्टर(collector) एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कोरोना वायरस(corona virus) के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर कफ्र्यू एवं लाॅकडाउन संबंधित प्रतिबंधात्मक आदेश के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने उक्त प्रतिबधात्मक कार्यवाही की आवश्यक एवं प्रशासन की कार्रवाही पर सहमति व्यक्त की। बैठक में इस विषय पर चर्चा की गई कि आगामी 3 मई के पश्चात लाॅकडाउन खुलने की स्थिति में जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु किस-किस स्तर पर प्रबंध किये जाए।

उक्त विषय पर सभी समूह सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर कहा यदि 3 मई के पश्चात लाॅकडाउन(lockdown) खुलने की स्थिति बनती है तो भी जिले में चरणबद्ध तरीके से केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को भी सशर्त समय सीमा में खोले जाने की अनुमति दी जाए। इसमें भी सोशल डिस्टैन्सिंग(social distancing) का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। उक्त कार्य के लिए संबंधित व्यवसायी की भी जवाबदेही तय की जाए। जिसके तहत दुकानदार सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन अनिवार्य रूप से स्वयं के साथ-साथ खरीददारों से भी कराए। दुकानदार स्वयं मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए ग्राहकों से उक्त का पालन कराना सुनिश्चित कराए। उक्त निर्देष का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित दुकानदार पर तत्काल अर्थदंड की कार्रवाई की जाए।

बैठक में समूह सदस्यों ने विचार रखा गया कि अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को चरण बद्ध तरीके से खोलने संबंधित कार्रवाई की जाए। बैठक मे समूह सदस्यों ने विचार रखा कि आने वाले दिनों में भी दोपहिया वाहनों के संचालन संबंधित सख्ती जारी रखी जाए। जिससे व्यवस्थाएं बनी रहे। बैठक में समूह सदस्यों ने सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन अनिवार्य रूप से सुनिष्चित हो सके इस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुरभी गुप्ता ने गुजरात एवं अन्य स्थानो से आए श्रमिकों को घर पहुंचाने संबंधित अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जल संवर्धन के तहत प्रारंभ किये गए कार्यों और ग्रामीण क्षेत्र में आय अर्जन गतिविधियों से जुडे लोगों की जानकारी दी। बैठक में समूह सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेगा के तहत यह सुनिष्चित हो कि अधिक से अधिक जाॅब कार्ड धारियों को ग्राम स्तर पर रोजगार मूलक गतिविधियों से जोडा जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ एस के मालवीय, अपर कलेक्टर सुरेष चन्द्र वर्मा, विधायक अलीराजपुर क्षैत्रीय विधायक मुकेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, एसडीएम अलीराजपुर विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी धीरज बब्बर, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल सहित अन्य समूह सदस्यगण उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews