सरकार के इस आदेश से नाराज हुए डॉक्टर

सरकार के इस आदेश से नाराज हुए डॉक्टर

भोपाल।मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों (goverment hospital) के डॉक्टर(doctor) सरकार से नाराज हो गए हैं। दरअसल संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं के अपर संचालक के एक आदेश (order) के द्वारा 29 फरवरी को नरसिंहपुर (narsinghpur) के प्रभारी सीएमएचओ (cmho) एम यू खान को रिटायर होने के बाद भी एक साल की संविदा नियुक्ति दे दी गई है।

आदेश में लिखा गया है कि प्रशासकीय कार्य की सुविधा से यह काम किया जा रहा है ।सरकारी डॉक्टरो का विरोध इसी आदेश को लेकर है। उनका कहना है कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए संविदा पर सेवानिवृत्त चिकित्सको को इसलिए रखे जाने का प्रावधान किया गया था कि जिससे कि आम जनता को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराई जा सके। संविदा नीति का उद्देश्य चिकित्सा काम के लिए है ना कि प्रशासनिक काम के लिए। सरकार के इस आदेश से चिकित्सकों में निराश और आक्रोश का माहौल बन रहा है और खान को दोबारा सीएमएचओ बनाए जाने से नीचे स्तर पर जिस व्यक्ति को सीएमएचओ बनना था, उसका हक भी मारा जा रहा है।

मध्य प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र गोस्वामी का कहना है कि सरकार को तत्काल इस आदेश को संशोधित कर खान को केवल चिकित्सीय कार्य हेतु संविदा नियुक्ति देनी चाहिए। दरअसल मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है और इसके चलते डॉक्टरों की संविदा नियुक्ति का प्रावधान कई वर्ष पहले किया गया था। लेकिन यह पहला मौका है जब किसी डॉक्टर को चिकित्सीय कार्य के बदले प्रशासकीय कार्य के लिए संविदा नियुक्ति मिली हो।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews