डॉ धाकड़ को जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार, ग्रहण किया पदभार

डॉ धाकड़ को जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार, ग्रहण किया पदभार

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक और संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी संभाग आयुक्त ने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ आरकेएस धाकड़ को सौंपी है। आदेश निकलने के तुरंत बाद ही डॉ धाकड़ ने पदभार ग्रहण कर लिया।

संभाग आयुक्त एवं गजरा राजा मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति के अध्यक्ष एम बी ओझा ने जयारोग्य चिकित्सालय समूह के अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक का प्रभार प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विशेषज्ञ गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर डॉ. आर के एस धाकड़ को सौंपा है। श्री ओझा ने डॉ. धाकड़ को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार अस्थायी रूप से सौंपे जाने के आदेश मंगलवार की शाम जारी किये जिसके बाद मंगलवार को ही देर शाम डॉ धाकड़ ने निवर्तमान अधीक्षक डॉ अशोक मिश्रा से चार्ज ले लिया। डॉ अशोक मिश्रा ने 25 मई सोमवार को पारिवारिक कारणों के चलते संभाग आयुक्त एम बी ओझा को पत्र लिखकर जयारोग्य अस्पताल समूह के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का निवेदन किया था जिसे स्वीकार करने के साथ ही उनके स्थान पर डॉ. आर के एस धाकड़ को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अधीक्षक का कार्य प्रशासनिक होने से डॉ धाकड़ प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं कर सकेंगे।

नये अधीक्षक के लिए कई डॉक्टर थे जुगाड़ में

डॉ अशोक मिश्रा के इस्तीफे के बाद चार डॉक्टर इस पद की दौड़ में थे। इनमें पूर्व अधीक्षक डॉ जे एस सिकरवार, अंकोलोजी के डॉ अक्षय निगम, आर्थोपैडिक के डॉ आरकेएस धाकड़ और सर्जरी के डॉ सुनील अग्रवाल के नाम चर्चा में थे इन सभी ने अपने अपने राजनैतिक संपर्कों से संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया था लेकिन संभाग आयुक्त सभी ओझा ने इनमें से डॉ धाकड़ पर भरोसा जताया। उधर पदभार ग्रहण करने के बाद नये अधीक्षक डॉ धाकड़ ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता कोरोना पर नियंत्रण और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews