महंगे नींबू की नहीं इस गर्मी में पिएं कोकोनट शिकंजी, बहुत आसान है रेसिपी

महंगे नींबू की नहीं इस गर्मी में पिएं कोकोनट शिकंजी, बहुत आसान है रेसिपी

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों में नींबू शिकंजी (Lemon Shikanji) ताजगी देती है, लेकिन इस गर्मी नींबू इतने महंगे हैं कि खरीदना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में शिकंजी पीते रहना तो और भी मुश्किल है, ऐसे में आप नींबू की जगह आप कोकोनट शिकंजी (Coconut Shikanji) ट्राई कर सकते हैं।  नींबू की तरह कोकोनट शिकंजी भी शरीर को ठंडक और तरावट देती है, साथ ही लू भरे दिनों में कोकोनट शिकंजी राहत भी देती है।  तो चलिए जानते हैं किस आसान तरीके से आप कोकोनट शिकंजी बना सकते हैं और तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

कोकोनट शिकंजी बनाने के लिए सामग्री

एक कच्चा नारियल, नमक, शक्कर, काली मिर्च, सोडा, पुदीना का पत्ता और जरूरी लगे तो नींबू।

ये भी पढ़ें

आसान रेसिपी

कोकोनट शिकंजी बनाना बहुत आसान है, इसे बनाने के लिए आप एक गिलास में कच्चे नारियल का पूरा पानी निकाल लें।  इसमें नमक और शक्कर डालकर मिक्स कर लें,  अब एक गिलास में सोडा लें। अगर टैंगी टेस्ट पसंद है तो सोडा में एक दो बूंद नींबू डाल लें, ऐसा न करना हो तो बिना नींबू के भी शिकंजी स्वादिष्ट लगेगी। कच्चे नारियल का पानी और सोडा एक ही गिलास में मिक्स करें, इसमें काला नमक, और पुदीना की पत्ती डालकर सर्व करें।  शिकंजी जितनी ठंडी होगी उसका मजा उतना ही ज्यादा होगा।

कीवर्ड- नींबू शिकंजी, कोकोनट शिकंजी रेसिपी, coconut shikanji recipe

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews