जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने युवक को मारी गोली, हुई मौत

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के राजावर गांव में बीती रात एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी जहां मौके पर ही युवक की मौत हो गई. दबंगों ने रात में 17 वर्षीय युवक को गोली मार कर फरार हो गए। खबर लगते ही थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुटी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर राजाबर गांव में एक ही परिवार की बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था जहां कल जमकर लड़ाई झगड़ा हुआ। हालांकि कुछ समय के लिए झगड़ा बंद भी हो गया लेकिन कुछ दबंगों ने रात के करीब 10:00 बजे युवक के घर पहुंचे और उसे गोली मार दी हमले में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। सूत्रों की माने तो आरोपियों का नाम 1-रवि शंकर उर्फ ददन केवट,बबन केवट पिता अर्जुन केवट, रामाकांत केवट,छोटू केवट, सोनू केवट, शिवपत केवट ने मिलकर घटना को अंजाम दिए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews