पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 6.1 थी तीव्रता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार सुबह भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान को भूकंप ने हिला कर रख दिया। दोनों देशों के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 6.1 तीव्रता थी। अभी तक इन झटकों में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था।

ये भी पढ़े … आज साफ होगी तस्वीर, नाम वापसी की आखिरी तारीख

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में भूकंप के झटके राजधानी इस्लामाबाद सहित बाकी शहरों में भी महसूस हुए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस बात की जानकारी दी है। लोगों के मुताबिक, भूकंप के ये झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए थे, जिसकी वजह से अचानक अफरा-तफरी मच गई थी और लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे थे।

बता दे, इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जहां इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान सहित फैसलाबाद, एबटाबाद, स्वात, बुनेर, कोहाट और मलकांडी में झटके महसूस किए गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews