जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 6000 रुपये की रिश्वत(Bribe) लेते हुए बीआरसी को गिरफ्तार किया है। बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल अपने कार्यालय में ही रिश्वत ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग बीआरसी कार्यालय में पदस्थ लेखापाल विक्रम सिंह राजपूत को बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल ने बिलों में अनियमितता का नोटिस थमाया था। उसके बाद इस मामले को निपटाने के लिए बीआरसी ने 12,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
ये भी पढ़ें
1ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई आगे बढ़ी, हाई कोर्ट ने दिया ये हवाला
2Bhopal News : खंडहर में मिला मासूम का शव, कल रात से नहीं लौटी थी घर, झुग्गी में रहती थी, पुलिस जांच में जुटी
3ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत पर आज सुनवाई, हाईकोर्ट के सामने होंगे CBI चार्जशीट में शामिल बदले हुए आरोप
4जबलपुर के सांदीपनि स्कूल में सरकारी राशि के इस्तेमाल पर उठे सवाल, RTI से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिकायत
ये भी पढ़ें – कमलनाथ की बढी मुश्किलें! लोकायुक्त बयान मामले में BJP करेगी चुनाव आयोग से शिकायत
रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लेखापाल ने लोकायुक्त पुलिस जबलपुर (Lokayukt Police Jabalpur) में की। लोकायुक्त टीम के निर्देश पर आज सोमवार को जैसे ही लेखापाल बीआरसी कार्यालय पहुंचे और बीआरसी ठाकुर प्रसाद को 6000 रुपये रिश्वत के दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम कार्यालय में घुसी और बीआरसी ठाकुर प्रसाद पटेल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
