Eid-ul-Adha: गाइडलाइन के अनुसार अदा हुई ईद की नमाज़, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने दी मुबारकबाद

Eid-ul-Adha: गाइडलाइन के अनुसार अदा हुई ईद की नमाज़, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष ने दी मुबारकबाद

दमोह, गणेश अग्रवाल 

देश और दुनियाभर में ईदुल अज़हा बक़रीद का पर्व मनाया गया दमोह में भी ईद की नमाज़ शहर की मस्जिदों के अलावा ईदगाह मस्जिद में अदा की गई लेकिन कोरोना कॉल में शासन की गाइड लाइन के अनुसार ईदगाह में भी 5 लोगों ने ईद की नमाज अदा की ,नमाज हाफ़िज मुनव्वर रज़ा साहब ने पढ़ाई और देश में अमन चैन और देश और दुनियाभर से कोरोना जैसी बीमारी से निजात मिले इसके लिए विशेष दुआ की गई ।

ईदुल अज़हा बक़रीद की नमाज फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद में अदा की गई । जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज मुनव्वर रजा ने पढ़ाई और विशेष दुआ की  देश में अमन चैन कायम रहे  इसके अलावा कोरोना जैसी महामारी से छुटकारा मिलने की दुआ माँगी । प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ईदगाह कमेटी के 5 सदस्यों ने ही नमाज़ अदा की इसके अलावा शहर की बाकी मस्जिदों में भी पाँच लोगों द्वारा ईद की नमाज पढ़ी गई।

इस मौके पर ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष आजम खान ने सभी जिले वासियों को ईदुल अज़हा की मुबारकबाद दी और जिला और पुलिस प्रशासन नगरपालिका प्रशासन को मुबारकबाद देते हुए आभार माना इस अवसर पर शहर काजी कुतुब अली ,कमेटी के हाजी कैय्यूम बाबू , शमीम कुरैशी,डॉ ताहिर शाह के अलावा जिला प्रशासन से एसडीएम गगन बिसेन दमोह ,बबीता राठौर तहसीलदार, कपिल खरे मुख्य नगरपालिका  अधिकारी ,पुलिस प्रशासन से पुलिस अधीक्षक हेमन्त चौहान , शिव कुमार सिंह एडिशनल एस पी , मुकेश अबिद्रा सी एस पी, एच आर पाण्डे टी आई  एवं इम्तियाज़ चिश्ती उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews