Eid-ul-Fitr 2020 : लॉकडाउन का पालन, लोगों ने अपने-अपने घर पर अदा की नमाज

Eid-ul-Fitr 2020 : लॉकडाउन का पालन, लोगों ने अपने-अपने घर पर अदा की नमाज

अशोकनगर।अलीम डायर।

कोरोनावायरस विश्वव्यापी महामारी के चलते संपूर्ण भारत में लॉकडाउन जारी है इसके चलते भारतवर्ष में सर्व धर्म के लोग अपने-अपने तीज त्यौहार सादगी के साथ घर पर ही मना रहे हैं। इसी क्रम में मुस्लिम समाज के पाक पर्व रमजान का महीना खत्म होते ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। जो कि लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों में नमाज ना होकर मुस्लिम समाज के लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ अपने अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की और दुआ में देश में अमन चैन भाईचारे और एकता के लिए दुआ मांगी गई। वही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भी कोरोनावायरस के खात्मे के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी गई।

आपको बता दें कि ईद के 1 दिन पहले जिला कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा की ओर से नगर में अनाउंसमेंट कराया गया था की मुस्लिम धर्म लंबी ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज ना पढ़ते हुए अपने-अपने घरों में नमाज पढ़े जिसका मुस्लिम समाज ने पूर्णता पालन किया और मस्जिद और ईदगाह पर नमाज ना पढ़कर अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा कर जिला प्रशासन और लॉक डाउन के नियमों का पालन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews