Commonwealth Games 2022 : ट्रिपल जम्प में भारतीय एथलीट्स ने रचा इतिहास, एल्धोस पॉल ने जीता गोल्ड मेडल

Commonwealth Games 2022 : ट्रिपल जम्प में भारतीय एथलीट्स ने रचा इतिहास, एल्धोस पॉल ने जीता गोल्ड मेडल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय एथलीट्स ने यहां बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में इतिहास रचते हुए ट्रिपल लॉन्ग जम्प में गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पुरुषों की ट्रिपल जंप में एल्धोस पॉल ने गोल्ड वहीं अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलंटेविद ने सिल्वर जीता।

एल्धोस पॉल ने 17.03 मीटर जबकि अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर के सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

उधर, एक और ट्रैक एंड फील्ड इवेंट पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में भारत के संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

वहीं, भारत की अन्नू रानी ने महिला भाला फेंक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

कौन है एल्धोस पॉल

केरल के एर्नाकुलम जिले से आने वाले 25 वर्षीय एल्धोस पॉल का जन्म 1996 में हुआ। पॉल एमए कोठामंगलम कॉलेज से आते है जो युवा एथलिट्स के लिए नर्सरी माना जाता है। साल 2021 के भारतीय ग्रांड प्रिक्स 1 और नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लगातार दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया, इसके बाद एक बार फिर से साल 2022 के भारतीय ग्रांड प्रिक्स और नेशनल फेडरेशन कप में लगातर दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया। एल्धोस पॉल फिलहाल भारतीय नौसेना में कार्यरत है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews