इमरती देवी बोली- मिट्टी-गोबर में पैदा हुई हूँ , छू नहीं सकता कोरोना , मास्क जबरदस्ती पहना

इमरती देवी बोली- मिट्टी-गोबर में पैदा हुई हूँ , छू नहीं सकता कोरोना , मास्क जबरदस्ती पहना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश (MP) की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी (Minister of Women and Child Development, Imrati Devi) का एक अजीब बयान सामने आया है। वे मीडिया से बात करते अचानक झल्ला उठी और एक मीडियाकर्मी को उंगली दिखाते हुए भड़क गई। मंत्री ने कहा कि वे मिट्टी और गोबर में पैदा हुई हैं उ कोरोना उनके पास नहीं आ सकता। उन्होंने मास्क की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे इसे जबरदस्ती पहने हुए हैं।

आमतौर पर शांत रहने वाली महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी मीडिया से बात करते करते अचानक भड़क गई। सवालों के जवाब देने की जगह वे एक मीडिया पर्सन को उंगली दिखाते हुए भड़क गई और कहने लगी कि “तुमई थे अकेले सिर्फ तुम, जाके अलावा कोई नहीं था, तुमने हमें कोरोना बना दयो। वे यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि इमरती देवी मिट्टी में पैदा भई, गोबर में पैदा भई, इत्ते कर्रे कीटाणु हैं कि कोरोना के आस पास भी नहीं आ पाएंगे। उन्होंने मास्क को दिखाते हुए कहा कि जे तो जबरदस्ती लगाए हम”। हालांकि इस दौरान मीडियाकर्मी मंत्री जी से बार बार माफ़ी भी मांगता रहा लेकिन मंत्री जी का गुस्सा कम नहीं हुआ।

दरअसल पिछले दिनों सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collectorate office) में दिशा की एक आयोजित की गई थी जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी भी शामिल हुई थी । तभी अचानक मंत्री जी बैठक को बीच में छोड़कर चली गई। इसकी वजह मंत्री जी के गले में दर्द बताई गई। इसके बाद वहाँ मौजूद इलेक्ट्रॉनिक न्यूज़ चैनल्स ने मंत्री जी को कोरोना संदिग्ध बताते हुए खबरें चला दी । मंत्री जी इसी से नाराज हो गई। और फिर जिन न्यूज़ चैनल्स ने खबर चलाई थी उन्ही में से एक चैनल के मीडियाकर्मी पर मंत्री जी बरस पड़ीं। बहरहाल मंत्री इमरती देवी का अजीब बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews