Entertainment News: विवादों के घेरे में ‘बॉम्बे बेगम्स’, क्या रुक जाएगी स्ट्रीमिंग?

pooja bhatt bombay begums

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। पूजा भट्ट (pooja bhatt) द्वारा अभिनीत वेब सीरीज़ ‘बॉम्बे बेगम्स’ (bombay begums) नेटफ्लिक्स (netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। लेकिन राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (NCPCR) ने इस वेब सीरीज (web series) पर सवाल खड़े करते हुए इसकी स्ट्रीमिंग (streaming) पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने दलील दी कि इस वेब सीरीज में नाबालिग बच्चों (minors) को गलत ढंग से दिखाया गया है। इसी सिलसिले में एनसीपीसीआर ने नेटफ्लिक्स को नोटिस (notice) जारी किया है और 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इस नोटिस में जल्द से जल्द कार्यवाही और विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है अन्यथा नेटफ्लिक्स के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।

बॉम्बे बेगम्स पांच महिलाओं की कहानी है जो अलग क्षेत्र और विभिन्न समाज से आती हैं। जीवन में कुछ बड़ा करने की उन सबकी चाह होती है। आरोप लगाया गया है कि इस वेब सीरीज में नाबालिग बच्चों  को नशाखोर दिखाया गया है। बाल संरक्षण आयोग की दलील है कि इस तरह से समाज मे गलत संदेश जाएगा इसी के चलते इस पर रोक लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें… सांसद शंकर लालवानी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस नेता के.के. मिश्रा उठाये सवाल, कही ये बात

आपको बता दें कि ये वेब सीरीज अलंकृता श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी है। इसकी स्ट्रीमिंग 8 मार्च से ही नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गयी है। इस वेब सीरीज में पूजा भट्ट, अमृता सुभाष, सुहाना गोस्वामी, प्लाबिता बड़ठाकुर और आद्या आनंद अभिनय करती नज़र आ रहीं हैं। साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म पर पूजा भट्ट के ये डेब्यू वेब सीरीज है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews